सरई रेंज के जमगड़ी जंगल में लगी आग

सिंगरौली। वन परिक्षेत्र सरई पूर्व के जमगड़ी जंगल में शनिवार को भीषण आग लग गई । जहां देर रात तक आग पर काबू पाने के लिए वन अमले के द्वारा कोई प्रयास नही किया गया। लिहाजा आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर गई।

मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र सरई पूर्व के जमगड़ी जंगल बेश कीमती ईमारती लकड़ी सरई बहुतायत की संख्या में पाई जाती है। जहां शनिवार की दोपहर बाद जंगल में लगी आग देखते ही देखते 1 किलोमीटर की परिधी में फैल गई और आग ने जंगल के पेड़-पौधों को अपने आगोश में ले लिया। धीरे-धीरे आग बेकाबू हो गई और जंगल में कीमती लकड़ी जल कर राख हो गई।

Next Post

खुद को गोली मार बुजुर्ग ने की आत्महत्या 

Sun Mar 30 , 2025
जबलपुर।‌ गढ़ा थाना अंतर्गत बग्गा इन होटल के सामने एक बुजुर्ग ने घर में स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सार्थक मक्कर 37 वर्ष निवासी मोदी नगर हाउसिंग सोसायटी ग्वारीघाट ने बताया कि वह कपडे़ का व्यापार करता है, राकेश कथूरिया उम्र 65 वर्ष उसके फूफा है, […]

You May Like