नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले कुछ दिनों में हुए बार-बार के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन पर तुरंत रोक लगाई जाने की मांग की है।
विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर कहां है कि शनिवार को हुए इस हमले में जान-माल का नुकसान हुआ, कई लोग घायल हुए हैं और संपत्ति को क्षति पहुंची। बयान में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताते हुए इन्हें तुरंत रोकने की मांग की गई है।
भारत में हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
साथ ही, सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की जनता और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त की है। बयान में उम्मीद जताई गई है कि क्षेत्र में जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।
उल्लेखनीय है कि हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हमला किया है जिसमें बाहर है लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
