मुरैना में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर पथराव

मुरैना: मुरैना में नंदपुरा रोड से चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर पथराव का मामला सामने आया है। स्टेशन रोड थाने में आवेदन के बाद पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान में जुटी है। तस्वीर में मुरैना में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई नगर निगम की जेसीबी मशीन दिखाई दे रही है। मुरैना में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। नंदपुरा रोड से चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया।

इस दौरान नगर निगम की टीम पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम संबंधित सड़क पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर नगर निगम की टीम की ओर पत्थर फेंके गए। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद नगर निगम कमिश्नर की ओर से स्टेशन रोड थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ और पथराव में कौन-कौन शामिल था।

Next Post

इंजीनियर बनना चाहते थे अमिताभ बच्चन, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड, बन गए सुपरस्टार

Sun Oct 11 , 2026
मुंबई, अमिताभ बच्चन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की थी। फिल्मों में आने से पहले वह कोलकाता की एक कंपनी में नौकरी करते थे। अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज में हुआ था। अमिताभ बच्चन ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में […]

You May Like