मर्ग जांच में खुलासा: प्रकरण दर्ज, पति गिरफ्तार
जबलपुर:मझौली निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ महिला को पति प्रताडऩा देता था उसके चरित्र पर संदेह करता था जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि श्रीमति अंजो बाई कुम्हार 27 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया ढिरहा थाना मझौली ने अपने घर पर फांसी लगा ली थी।
जिसकी इलाज के दौरान 9 अगस्त को मौत हो गई थी। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के बयान दर्ज किए गए। जिसमें यह बात सामने आई कि अंजो बाई के पति वंशीलाल कुम्हार निवासी ग्राम ढेरहा उमरिया के द्वारा चरित्र संदेह को लेकर मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने के कारण श्रीमति अंजो बाई द्वारा प्रताडना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। प्रकरण दर्ज कर आरोपित वंशीलाल कुम्हार 32 वर्ष निवासी ग्राम ढेरहा उमरिया को को गिरफ्तार किया गया।
