
सागर। योग निकेतन योग प्रशिक्षण धाम के 55 वे वार्षिक स्थापना दिवस समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध संत रविशंकर महाराज ने कहा कि योग हमें निरोग रखता है। योग परंपरा हमें शांति शक्ति, विश्वास और नया जीवन देता है। हम सभी को योग परंपरा से जुड़ना चाहिए । हमें सुबह ध्यान योग आदि करना चाहिये और सात्विक जीवन व्यतीत करना चाहिए।
रावतपुरा सरकार ने कहा कि वैसे तो योग संतो की विद्या मानी जाती है। लेकिन सांसारिक जीवन में भी योग परंपरा का उतना ही महत्व है। उन्होंने कहा कि योगाचार्य विष्णु आर्य लंबे समय से योग से जुड़े है। मुझसे भी लंबे समय से जुड़े है। हमारे संस्थानों में योग के कार्यक्रम करते है। उनको मेरा आशीर्वाद है। महाराज जी ने बताया कि योग धाम में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी की पूजा हवन होता है। इसको करना चाहिए। इससे सुखशांति और समृद्धि आती है। सभी को वैदिक मंत्रों का विधिवत जप आदि करना चाहिए। इस मौके पर संस्थान के संस्थापक योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा कि योग पद्धति से हमारे शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति संभव है।कार्यक्रम में संस्थान की ओर से संत रावतपुरा सरकार का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, बीजेपी नेता सुशील तिवारी, अध्यक्ष रामनारायण यादव और कार्यक्रम संयोजक सुबोध आर्य और अमित गुप्ता ने किया। स्थापना दिवस पर योग निकेतन में दो दिवसीय आयोजनमें सर्व भौतिक उन्नति के लिए श्री राजराजेश्वरी त्रिपुरा सुंदरी देवी श्री यंत्र का अभिषेक एवं कुमकुम से सहस्त्र अर्चन और दूसरे दिन श्री लक्ष्मी नारायण का अभिषेक, श्री सूक्त, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र से हवन, पूर्ण आहुती हुई।
