प्रणय और बंसोड़ मलेशिया ओपन के प्री-क्वार्टर में

कुआलालंपुर 08 जनवरी (वार्ता) भारतीय बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणय और शटलर मालविका बंसोड़ बुधवार को पुरुष और महिला एकल वर्ग के शुरुआती दौर मुकाबलों में जीत दर्ज कर मलेशिया ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये है।

छत से पानी का रिसाव होने कारण कल प्रणय का मैच स्थगित करना पड़ा था। उस समय प्रणय 21-12, 6-3 से आगे चल रहे थे। प्रणॉय ने अपने कनाडाई प्रतिद्वंद्वी ब्रायन यांग को एक घंटे 29 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 17-21, 21-15 से हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली हैं। अगले दौर मेें प्रणय का सामना चीन के शि फेंग से होगा।

वहीं महिला वर्ग में मालविका ने मलेशिया की गोह जिन वेई को केवल 45 मिनट में 21-15, 21-16 से पराजित किया। अगले दौर में उनका मुकाबला चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त यू हान और दक्षिण कोरिया की यू पो पाई की विजेता से होगा।

तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला तथा सतीश कुमार कुरूणाकरन और आद्या वरियथ की भारतीय जोड़ी भी सुपर 1000 टूर्नामेंट के मिश्रित युगल प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है।

Next Post

सिडनी की पिच को ‘संतोषजनक’ रेटिंग

Wed Jan 8 , 2025
सिडनी 08 जनवरी (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सिडनी की असमान उछाल वाली पिच को ‘संतोषजनक’ रेटिंग दी है।   आईसीसी ने बुधवार को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पिच रेटिंग की जारी रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के पाँच में से चार मैचों की […]

You May Like