
लंदन, 28 जून (वार्ता) भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया से रविवार को ग्रुप एक के मुकाबले में छह विकेट से हारकर महिला टी 20 विश्व कप से बाहर हो गयी। इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने टॉप दो टीमों के रूप में सेमीफाइनल में जगह बना ली।
भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (56) के अर्धशतक की बदौलत चार विकेट पर 170 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में चार विकेट पर 172 रन बनाकर जीत अपने नाम की।
