दीपावली के पर्व पर पद्मधर पार्क में लगेगा हाट बाजार

रीवा:दीपावली पर्व की तैयारियों के बीच शहर के बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है. बाजारों में साज-सज्जा के साथ ही स्थानीय कारीगरों, त्योहारी उत्पादों के विक्रेताओं एवं फुटकर व्यापारियों की दुकानों के लिए नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है. पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नगर निगम रीवा द्वारा हाट बाजार लगाए जाने का निर्णय लिया गया है. यह हाट बाजार पद्मधर पार्क परिसर में दिनांक 16 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होगा.

हाट बाजार में दीया विक्रेताओं तथा दीपावली से संबंधित पूजा-पाठ एवं अन्य सामग्रियों की दुकानों की व्यवस्था की जाएगी. इस हेतु नगर निगम में पंजीयन की प्रक्रिया आज से प्रारंभ कर दी गई है. इच्छुक विक्रेता एवं दुकानदार नगर निगम कार्यालय, कक्ष क्रमांक 28 में पंजीयन करा सकते हैं. बाजारों की भीड़ नियंत्रित रहेगी और नगरीय क्षेत्र में आवागमन बाधारहित बना रहेगा. नगर निगम रीवा द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर दुकानदारी करना प्रतिबंधित है. नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी.

Next Post

18 से 23 अक्टूबर तक जिला न्यायालयों में, 26 अक्टूबर तक हाईकोर्ट में रहेगा अवकाश

Tue Oct 14 , 2025
इंदौर: दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेशभर की जिला न्यायपालिकाओं और उच्च न्यायालय में अवकाश घोषित किया गया है. इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता गोपाल कचोलिया ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालयों सहित अधीनस्थ न्यायालयों में 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा. उन्होंने बताया कि […]

You May Like