डिंडोरी की युवती से मंडला में गैंगरेप, छिंदवाड़ा में FIR,चार आरोपी गिरफ्तार

मंडला। मंडला जिले में एक चौंकाने वाला गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसमें डिंडोरी की एक युवती से राष्ट्रीय राजमार्ग में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बताया गया कि घटना विगत दिवस की है जब डिंडोरी निवासी युवती मंडला के जिला अस्पताल में अपने किसी परिजनों से मिलने आई थी। अस्पताल से अपने दोस्त से मिलने जाते समय चार युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर नेशनल हाईवे 30 पर ले गए। जहां चार युवकों में से तीन युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद चार आरोपियों में एक आरोपी ने युवती को छिंदवाड़ा ले गया। जहां युवती ने मौका पाते ही पहले छिंदवाड़ा में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई, जहां मामला जीरो पर कायम किया गया, लेकिन घटना मंडला इलाके की थी, इसलिए मामला मंडला कोतवाली में दर्ज किया गया। मंडला पुलिस ने इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जिसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां चारों को जेल भेज दिया गया।

Next Post

नये सुरक्षा दिशानिर्देशों के क्रियान्वयन के बाद अब तक बोइंग 787 विमानों की 66 उड़ानें रद्द हो चुकी

Tue Jun 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) अहमदाबाद लंदन एयर इंडिया विमान हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नये सुरक्षा दिशानिर्देशों के क्रियान्वयन के बाद अब तक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की 66 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। डीजीसीए ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों के […]

You May Like