सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप ब्लू कोल्ट्स के लिए अगले स्तर की तैयारी का अच्छा मौका: महेश गावली

माले (मालदीव), 25 मार्च (वार्ता) मालदीव का शांत और खूबसूरत माहौल भले ही सुकून भरा हो, लेकिन भारतीय शिविर में पूरा ध्यान सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप पर केंद्रित है। भारत की अंडर-20 पुरुष टीम के मुख्य कोच महेश गावली, जो सीनियर टीम के सहायक कोच भी हैं, इस टूर्नामेंट को युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानते हैं।

पूर्व ब्लू टाइगर्स डिफेंडर गावली ने टीम के माले पहुंचते ही खिलाड़ियों को स्पष्ट रणनीति, तेज निर्णय क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी पर ध्यान केंद्रित कराया है। भारत ग्रुप बी में 26 मार्च को पाकिस्तान और 28 मार्च को बांग्लादेश से भिड़ेगा। दोनों मुकाबले माले के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 4:15 बजे खेले जाएंगे। ग्रुप ए में मालदीव, श्रीलंका, नेपाल और भूटान शामिल हैं। शीर्ष दो टीमें 1 अप्रैल को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि फाइनल 3 अप्रैल को खेला जाएगा।

टूर्नामेंट से पहले बातचीत में गावली ने युवा खिलाड़ियों के विकास, सीनियर टीम तक उनकी प्रगति और एक समान खेल शैली पर जोर दिया। बातचीत के प्रमुख अंश:

प्रश्न: आप अंडर-20 टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और सीनियर टीम का भी हिस्सा हैं। यह भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है?

महेश गावली: यह बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हमारा लक्ष्य जूनियर और सीनियर टीम के बीच निरंतरता बनाए रखना है। हम चाहते हैं कि अंडर-20 स्तर पर ही खिलाड़ी खेल शैली और पेशेवर मानकों को समझें, ताकि आगे उनका आगे का सफर सहज हो सके।

प्रश्न: सीनियर टीम के भविष्य निर्माण में अंडर-20 टीम की क्या भूमिका है?

महेश गावली: अंडर-20 टीम इस दृष्टि का अहम हिस्सा है। ये खिलाड़ी अगले स्तर पर जाने के लिए तैयार हो रहे हैं। हम उनके निर्णय लेने की क्षमता, खेल की समझ और निरंतरता पर काम कर रहे हैं, ताकि वे अंडर-23 और सीनियर टीम में योगदान दे सकें।

प्रश्न: विभिन्न आयु वर्गों में एक समान खेल शैली कैसे लागू की जा रही है?

महेश गावली: हम सरल लेकिन स्पष्ट सिद्धांतों पर काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों को तेज और समझदारी से निर्णय लेने, डिफेंस में अनुशासन बनाए रखने और ट्रांजिशन में तेज रहने पर जोर दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य उन्हें हाई-इंटेंसिटी फुटबॉल के लिए तैयार करना है।

प्रश्न: इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं?

महेश गावली: इस टीम में प्रतिभा है, लेकिन हमें देखना है कि खिलाड़ी दबाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं। हम चाहते हैं कि वे आत्मविश्वास के साथ खेलें, जिम्मेदारी लें और निरंतरता बनाए रखें।

प्रश्न: यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के मूल्यांकन में कैसे मदद करता है?

महेश गावली: प्रतिस्पर्धी मुकाबले असली तस्वीर दिखाते हैं। इससे हमें खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता, मानसिक मजबूती, रणनीतिक समझ और अनुकूलन क्षमता का आकलन करने में मदद मिलती है।

प्रश्न: खिलाड़ियों को आपका क्या संदेश है?

महेश गावली: मेरा संदेश है कि आत्मविश्वास बनाए रखें, सकारात्मक रहें और टीम के रूप में विश्वास के साथ खेलें। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए मेहनत की है, अब उन्हें हर मैच से सीखते हुए आगे बढ़ना है।

गावली के नेतृत्व में ब्लू कोल्ट्स इस टूर्नामेंट को केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भविष्य की तैयारी के मंच के रूप में देख रहे हैं।

 

Next Post

जैनिक सिनर मियामी के क्वार्टरफ़ाइनल में

Wed Mar 25 , 2026
मियामी, 25 मार्च (वार्ता) विश्व के नंबर दो खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मंगलवार को देर से वापसी करते हुए एटीपी मास्टर्स 1000 सेट जीतने की अपनी रिकॉर्ड-तोड़ स्ट्रीक बनाए रखी और साथ ही मियामी ओपन में क्वार्टर-फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की की। सिनर ने हार्ड रॉक स्टेडियम में घरेलू उम्मीद […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।