प्रसूता की मौत के बाद जिला अस्पताल में मचा हंगामा

सीधी। जिला चिकित्सालय में आज प्रसूता की मौत के बाद हंगामा शुरू हो गया है। काफी संख्या में मृतक के परिजनों ने प्रसूता वार्ड में ही आकर हंगामा शुरू कर दिए । सूचना पाकर पुलिस अमला भी काफी संख्या में पहुंच गया। मृतका के परिजनों का आरोप था कि गलत आपरेशन करने की वजह से प्रसूता की मौत हुई है।

बताया गया है कि पूजा केवट पत्नी गणेश केवट निवासी सर्रा चुरहट जो प्रसव के दौरान अपने मायके पडऱा में आई थी। उसे जिला चिकित्सालय में सोमवार दोपहर 3 बजे भर्ती कराया गया था। आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। जबकि जन्मी बच्ची सुरक्षित है। घटना के बाद अब उनके परिजन आरोप लगा रहे हैं कि डॉक्टर की लापरवाही से यह घटना घटित हुई है। आपरेशन के दौरान चार यूनिट ब्लड भी दिया गया था। इसके बाद भी प्रसूता को बचाने में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। जिस वजह से हंगामा भी शुरू हुआ है और परिजन रोते-बिलखते देखे गए हैं।

तिराहे में शव रखकर किया चक्काजाम

जिला चिकित्सालय में आज प्रसूता पूजा केवट निवासी सर्रा की आपरेशन के दौरान मौत होने पर आक्रोशित परिजनों ने शव को स्थानीय अस्पताल तिराहे में रखकर शाम करीब 7:30 बजे से चक्काजाम शुरू कर दिया। मृतका के परिजनों की मांग थी कि दोषी डॉक्टरों के विरूद्ध आपराधिक मामला पंजीबद्ध किया जाय। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ गोपदबनास तहसील की तहसीलदार एकता शुक्ला समझाइस के लिये पहुंची लेकिन परिजन कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ कोतवाली टीआई कन्हैया सिंह भी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। काफी समझाइस एवं कार्रवाई के आश्वासन के पश्चात चक्काजाम आंदोलन करीब एक घंटे में खत्म हुआ।

इनका कहना है

प्रसूता के आपरेशन के दौरान कोई लापरवाही नहीं थी। बच्ची जिंदा निकली है। प्रसूता की ब्लीडिंग ज्यादा थी जिसे चार यूनिट ब्लड भी दिया गया फिर भी आराम नहीं हुआ, कारण बच्चेदानी का आपरेशन भी हुआ। ब्लड ज्यादा निकलने की वजह से प्रसूता की मौत हो गई। इसमें डॉक्टर की कोई लापरवाही नहीं है।

डॉ. एसबी खरे, सिविल सर्जन जिला अस्पताल सीधी

Next Post

प्रदेश में 56 में से 23 सार्वजनिक उपक्रम, निगम चल रहे घाटे में

Tue Aug 5 , 2025
ग्वालियर। विगत वित्तीय वर्ष में प्रदेश के 56 सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, निगमों में से 23 उपक्रम घाटे में चल रहे थे। इतना ही नहीं संबंधित अधिनियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए इन 56 सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, निगमों, कंपनियों के लेखे बकाया हैं। मप्र आदिवासी वित्त एवं विकास निगम और […]

You May Like