महिला दिवस पर मातृशक्ति को सीएम डॉ यादव ने किया नमन, रंग पंचमी की दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रंग पंचमी के पावन पर्व और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्यौहार सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और उल्लास को और बढ़ाए तथा समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश, समाज और परिवार की प्रगति में महिलाओं का योगदान सदैव प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि हर चुनौती और कठिन परिस्थिति में मातृशक्ति ने अपनी सहभागिता से समाज को नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को शत-शत् नमन करते हुए कामना की कि वे अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प से जीवन के हर क्षेत्र में नई सफलताएँ प्राप्त करें और समाज के लिए नए प्रतिमान स्थापित करें।

Next Post

चावल, गेहूं, चीनी नरम; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

Sun Mar 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गये। चावल के साथ गेहूं और चीनी में भी नरमी रही। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 20 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,833 […]

You May Like