आगजनी से ट्रक जलकर खाक केमिकल और पेंट से था लदा 

भोपाल। जिले के बैरसिया रोड़ पर शनिवार को केमिकल और पेंट से लदे एक ट्रक में आगजनी की घटना हो गई. हादसे के दौरान 15 फीट तक आग की लपटें उठती रही. आगजनी की चपेट में ट्रक पूरी तरह से खाक हो गया. हादसे के दौरान ड्राइवर और खलासी ने कूद कर अपनी जान बचाई. इस हादसे में किसी भी इंसान की जानहानि की जानकारी सामने नहीं आई है. घटना की जानकारी तुरंत ही फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने मशक्त के बाद आग पर काबू पाया.

जानकारी के अनुसार ट्रक में दोपहर के करीब 3.30 बजे आगजनी की घटना हुई. जिस स्थान पर ट्रक खड़ा था, उसी ट्रक के पास ही एक एलपीजी सिलेंडर से भरा दूसरा ट्रक भी खड़ा था. हादसे के दौरान तुरंत ही सिलेडर भरे ट्रक को वहां से हटवाया गया. जिससे कि आग के फैलने पर सिलेड़र भरे ट्रक से बडे हादसे को टाला जा सके. घटना की जानकारी पर देहास एसपी और टीआई ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया.

Next Post

चुनाव आयोग सहित अन्य से जवाब तलब

Sat Sep 6 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिये अध्यक्ष का पद दाई दशक से आरक्षित होने को चुनौती देने वाले मामले को गंभीरता से लिया। दायर मामले में कहा गया है कि मुरैना के बानमोर नगर परिषद में अध्यक्ष का पद लंबे समय से अजा को आरक्षित है, जो […]

You May Like