निगम को विज्ञापन एजेंसी ने लगाया 10 करोड़ का चूना 

इंदौर. नगर निगम में विज्ञापन एजेंसी द्वारा 10 करोड़ का भुगतान नहीं कर टैक्स चोरी का मामला सामने आया है. इसका खुलासा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने महापौर से लोकायुक्त में शिकायत कर जांच करने की मांग की है.

नगर निगम नेताप्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि जयपुर की एसएन पब्लिसिटी का ठेका 1 मार्च 2024 को खत्म हो चुका है. पिछले एक साल से कंपनी नगर निगम के यूनीपोल, लॉलीपॉप और बस स्टॉप पर विज्ञापन कर रही है. इसका भुगतान नगर निगम को नहीं किया गया है. यह करीब 10 करोड़ रुपए है, जिसका निगम को नुकसान हुआ है. यह कृत्य अधिकारियों ने संक्रमण काल को आधार बना कर किया है. चौकसे ने बताया कि विज्ञापन एजेंसी ने साइज में भी निगम को चुना लगाया है. लॉलीपॉप बोर्ड पर अनुमति से बड़ी साइज बोर्ड की कर ली.

Next Post

2000 करोड़ नाकाफी 10000 करोड़ से महाकुंभ का आयोजन 

Thu Mar 13 , 2025
उज्जैन. बुधवार को जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार का 4 लाख 21 हजार करोड़ का बजट जारी हुआ, वैसे ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि 2000 करोड़ रुपए उज्जैन सिंहस्थ के लिए ना काफी है, 10000 करोड़ की आवश्यकता पड़ेगी. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के […]

You May Like