पन्ना: उत्तर वन मंडल ने 48 एकड़ भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

पन्ना। आज वन संरक्षक नरेश यादव के मार्गदर्शन में एवम वनमंडल अधिकारी उत्तर पन्ना गर्वित गंगवार के निर्देशन में उप वनमंडल अधिकारी विश्रामगंज अंशुल तिवारी के नेतृत्व में बडी कार्यवाही करते हुए 48 एकड़ वन भूमि को जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाकर मुक्त कराया। हासिल जानकारी के अनुसार परिक्षेत्र धरमपुर अंतर्गत बीट कुडरा में कक्ष क्रमांक पी 55 एवं पी 56 में पूर्व से चले आ रहे अतिक्रमण की लगभग 48 एकड़ वन भूमि जोतने से रोका गया एवं जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण रोधी ट्रेंच खोदी गई। जिसमें ग्राम वन समिति कुडरा के समिति सदस्य, पुलिस बल थाना धरमपुर, वन परिक्षेत्र धरमपुर एवं वन परिक्षेत्र अजयगढ़ का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Post

नशा मुक्ति की प्रेरणा: स्कूलों, अस्पतालों और ग्रामीण क्षेत्रों में शपथ

Tue Jul 22 , 2025
सीधी। अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के अंतर्गत आज आठवें दिन सीधी जिले में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रमुख आयोजन में थाना कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल, सीधी में जागरूकता कार्यक्रम कर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। थाना जमोड़ी द्वारा ग्राम बंजारी में […]

You May Like