रिलायंस प्लांट के पराली स्टोर में लगी भीषण आग

सतना: जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूरी पर स्थिति रिलायंस सीबीजी प्लांट के पराली स्टोर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे पराली प्लांट में आग लगने की सूचना मिलते ही नागौद से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कई घंटों की कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

बताया जाता है कि रिलायंस प्लांट के द्वारा मौहारी में पराली का स्टोर बनाया गया है। जो की ठेके में दिया गया है। जहां पर धान की पराली की सिल्ली बांधकर रखी गईं थी। अज्ञात कारणों के चलते रात में आग लग गई। कुछ ही पल में चारों ओर से आग फैल गई। तपिश के चलते कोई वहां तक पानीं लेकर नहीं जा पा रहा था। काफी देर बाद जब दमकल के वाहन पहुंचे तब बचाव कार्य शुरु हुआ।
बुलाए गए कई दमकल वाहन
खुले आसमान के नीचे लाखों रुपए कीमत की पराली एकत्र की गई थी। गैस प्लांट में उपयोग होने वाली पराली को मुख्य प्लांट से करीब दो किमी दूर एकत्र किया गया था। जहां पर कर्मचारियों की देखरेख में भंडारण किया गया था। माना जा रहा है कि कुछ सरारती तत्वों अथवा नरवाई की आग वहां तक पहुंच गई जिससे आग ने पराली स्टोर को चपेट में ले लिया। पास में ही गोदाम भी है। आग बुझाने के लिए दमकल के कई वाहन बुलाने पड़े।

Next Post

म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,763 हुई

Sat Apr 26 , 2025
यांगून, 26 अप्रैल (वार्ता) म्यांमार में आए 7.9 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या शुक्रवार तक बढ़कर 3,763 हो गई है। सरकारी दैनिक म्यांमार एलिन ने बताया कि इस भूकम्प में 5,107 लोग घायल हुए तथा 110 लोग लापता हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like