पुलिस थाना परिसर में ही बनेगा जिला कलेक्टर कार्यालय भवन सीएम डॉ यादव करेंगे भूमिपूजन

पांढुरना। बहुप्रतीक्षित जिला कलेक्टर कार्यालय भवन की जगह चिन्हित करने को लेकर बीते लगभग दो वर्षों से जारी जद्दोजहद के तहत अब कलेक्टर कार्यालय का भवन पुलिस थाना प्रांगण में ही प्रस्तावित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के भवन के बाजू में ही बनना लगभग तय माना जा रहा है,सोमवार को जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ सहित आला अधिकारियों ने जगह का निरीक्षण किया ,संभवत:इस माह के अंत में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के जिले के आगमन के दौरान इन दोनों भवनों का विधिवत भूमि पूजन करेंगे।

पूर्व के मुखिया पर गिर चुकी है गाज

गौरतलब हो कि इस नवगठित पांढुरना जिले के बाद से ही जिले के सबसे प्रमुख माने जाने वाले जिला कलेक्टर कार्यालय भवन की जगह को लेकर बीते दो वर्षों से भारी गहमागहमी बनी रहीं,किसी विशेष व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए इस महत्वपूर्ण कार्यालय भवन को नगर से दूर अमरावती मार्ग पर बनाने के प्रशासकीय कार्यवाही को देख पूरे जिले के जागरूक लोगों के साथ ही विपक्षी प्रमुख दल कांग्रेस द्वारा किए गए उग्र आंदोलन के चलते पूर्व में जिले में पदस्थ मुखिया पर इसकी गाज तक गिर चुकी है ।

जिला कलेक्टर श्री वशिष्ठ के प्रयास रंग लाए

वहीं जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ द्वारा पांढुरना कलेक्टर का पद्भार ग्रहण करने के बाद से ही जिलेवासियों को भावना को ध्यान में रखते हुए जिले के इस महत्वपूर्ण कार्यालय भवन में जिले के लोगों को आने जाने में सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने सर्वसुविधायुक्त जगह को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी,इनके अथक प्रयासों के चलते ही सार्थक परिणाम भी मिले ।

जगह चिन्हित करने दल बल के साथ पहुंचे कलेक्टर 000

विभागीय सूत्रों की माने तो पांढुरना,जबलपुर से लेकर प्रदेश मुख्यालय भोपाल तक जिला कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा किए गए प्रयासों के चलते ही अंत:नगर मुख्यालय के पुलिस थाना परिसर के एक हिस्से में जिला कलेक्टर कार्यालय भवन बनाने की जगह को स्वीकृति मिल गई है। सोमवार को स्वयं जिला कलेक्टर राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस थाना परिसर पहुंचे जहां इन्होंने कलेक्टर कार्यालय भवन के लिए जगह चिन्हित की है।

यह अधिकारी रहे उपस्थित 000

सूत्रों की माने तो इसी पुलिस थाना परिसर में जिस जगह जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन प्रस्तावित है,इसी भवन से लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय भवन बनाने तय किया गया है। इस निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर के साथ जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश,अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी,एसडीएम श्रीमती अलका एक्का,एसडीओपी ब्रजेश भार्गव,तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर,नवागत थाना प्रभारी अमित दाणी,सहित राजस्व विभाग के आरआई,पटवारी,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

प्रदेश के मुखिया के हस्ते किया जाएगा भूमिपूजन

संभावना व्यक्त की जा रहीं है कि इस मार्च माह के अंत में संभवत:28 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव पांढुरना जिले के दौरे पर आऐंगे इसी दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय तथा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन को इनके हस्ते भुमिपुजन किया जाएगा ।

Next Post

भाजपा नेता के दफ्तर समेत 4 दुकानों के ताले टूटे, नकदी पार; इलाके में दहशत

Mon Mar 16 , 2026
मुलताई। शहर में भाजपा नेता के कार्यालय सहित चार दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नागपुर रोड स्थित भाजपा नेता नमन अग्रवाल के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और […]

You May Like