सानोधा में दो पक्षों में विवाद के बाद भीड़ ने घर-दुकान फूंके

सागर । ग्राम सानौधा में शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया, एक युवती के दूसरे संप्रदाय के युवक द्वारा भगा ले जाने को लेकर आक्रोशित लोगों की भीड़ ने एक दुकान और एक घर में आग लगा दी, विवाद बढ़ने की सूचना पर आसपास के थानों सहित पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया । लोगों ने जमकर पथराव किया , जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर, एवं आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर बितर किया । मौके पर स्थानीय विधायक प्रदीप लारिया,कलेक्टर स्थानीय विधायक संदीप जी आर, एसपी विकास शाहवाल पहुंचे। दोपहर बाद स्थिति शांत हुई । ग्रामीणों के पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है तो विधायक श्री लारिया के पैर में भी चोट आई है । मिली जानकारी के अनुसार सानोधा ग्राम में एक युवती की दो दिन बाद शादी है, उससे पूर्व ही गांव का दूसरे समुदाय का युवक उसे भगा ले गया । इससे आक्रोशित बड़ी संख्या में एक पक्ष के ग्रामीण सुबह से ही एकत्र हुए, लोगों ने इस दौरान एक दुकान और घर में आग लगा दी । तब मौके पर सानोधा थाना का ही बल था, भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया । सूचना मिलने पर एड़ी एसपी लोकेश सिन्हा सहित आसपास के थानों का पुलिस बल भेजा गया । लेकिन आक्रोशित भीड़ शांत नहीं हुई । जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छिड़ लोगों को तितर बितर किया । ग्रामीण आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे । इस दौरान मौके पर विधायक श्री लारिया पहुंचे उन्होंने लोगों को समझाइश दी। वही कलेक्टर संदीप जी आर, एस पी श्री शाहवाल भी गांव पहुंचे और माहौल को शांत कराने लोगों से सहयोग की अपील की । करीब 6 घँटे चले बबाल के बाद स्थिति शांत हुई, हालांकि ग्राम में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है । वही स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ।

विधायक प्रदीप लारिया का कहना है कि गांव की एक युवती को वर्ग विशेष का युवक अपने साथ ले गया, जिसको लेकर विवाद गरमाया है। आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसे लेकर कल ही एड़ी. एसपी लोकेश सिन्हा सहित सानोधा टीआई को जानकारी दी थी ।

कलेक्टर संदीप जी आर का कहना है कि गांव में घटना को लेकर लोग एकत्र हो गए थे, उन्हें समझाइश दी गई फिलहाल स्थिति शांत है

एसपी विकास शाहवाल ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, जिस दुकान में आग लगी थी उस पर जल्द काबू पा लिया गया । शांति बनाए रखने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Post

मैट्रो में मंत्री ,सांसद-महापौर ने किया सफर PM दिखाएंगे हरी झंडी 

Sat Apr 19 , 2025
इंदौर। मैट्रो रेल के व्यवसायिक संचालन की शुरुआत जल्द ही होगी। आज प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री, सांसद और महापौर ने मैट्रो में सफर कर स्टेशन का दौरा किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव और महाप्रबंधक मैट्रो रेल भी साथ थे। बताया जा रहा है कि मैट्रो को हरी झंडी […]

You May Like