श्याम टेलर ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला, सीएम ने बताए सरकार के विकास और सुरक्षा के संकल्प

भोपाल। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली।इसके पहले वह शाजापुर से एक बड़ी वाहन रैली के भोपाल पहुंचे।उधर, पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने युवा मोर्चा की भूमिका को संगठन की ताकत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में नई पहचान बना रहा है और मध्यप्रदेश से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का भविष्य है और श्याम टेलर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने युवाओं से हर घर-मोहल्ले में भाजपा का परचम लहराने का आग्रह किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Next Post

निर्माणाधीन ओवरब्रिज की अनियमितताओं पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

Fri Dec 12 , 2025
सीहोर। हाउसिंग बोर्ड स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के समीप सर्विस रोड की मांग कर रहे नागरिकों के साथ जिला कांग्रेस ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया. कुंभकर्णरूपी ब्रिज कॉर्पोरेशन और सोई सरकार को जगाने के लिए नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुंगी बजाई गई. ब्रिज कॉर्पोरेशन को नींद से जगाकर और […]

You May Like