ईरान से 311 भारतीय नागरिकों को लेकर नयी दिल्ली पहुंची उड़ान

नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) इजरायल के साथ संघर्ष में उलझे ईरान में फंसे लोगों को निकालने के लिए शुरू ऑपरेशन सिंधु के तहत रविवार को 311 भारतीय नागरिकों को लेकर एक और विशेष उड़ान यहां पहुंची। वहीं, आज रात में एक और उड़ान के पहुंचने की उम्मीद है।

मौजूदा उड़ान के साथ अब तक 1,428 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ऑपरेशन सिंधु जारी है। 22 जून को 16.30 बजे 311 भारतीय नागरिकों को लेकर मशहद से एक विशेष उड़ान नयी दिल्ली पहुंची। अब तक 1428 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है।”

इससे पहले शनिवार की रात को ईरान के मशहद से 290 भारतीय नागरिकों को लेकर एक उड़ान यहां पहुंची थी। वहीं, आज रात 11.30 बजे एक और उड़ान आने की उम्मीद है। भारत ने ईरान और इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के बीच अपने नागरिकों को वहां से निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है।

Next Post

राष्ट्रपति के भाषणों पर आधारित पुस्तक का विमोचन करेंगे राजनाथ

Sun Jun 22 , 2025
नयी दिल्ली 22 जून (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के भाषणों के संकलन ‘विंग्स टू अवर होप्स – वॉल्यूम दो’ और ‘आशाओं की उड़ान – खंड 2’ पुस्तकों का विमोचन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित विमोचन समारोह में केंद्रीय मंत्री […]

You May Like