नौ साल के मासूम पर श्वान का अटैक, एफआईआर

जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत लखराम मोहल्ला में एक खूखार श्वान ने नौ साल के मासूम पर अटैक कर दिया हमले में बालक लहूलुहान हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने श्वान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक लता कोल निवासी लखराम मोहल्ला खितौला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उसका लडका ऋषि कोल 9 वर्ष का मोहल्ले में अपनी दादी के घर गया था जो वापस रोते हुये घर आया और बताया कि दादी के घर से आ रहा था.

तभी शिवकुमार चौधरी के घर के सामने उसका पालतू कुत्ता उसके ऊपर झपट गया और उसेे दाहिने हाथ में कलाई एवं कांखरी में काटा है फिर मोहल्ले के चेतराम चौधरी एवं मुकेश बिलहा बीच बचाव कर बचाया है। कुत्ते के काटने से उसके बेटे को चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा ले गए।

Next Post

बेतवा नदी में डूबे युवक का अब तक नहीं मिला सुराग

Fri Jul 25 , 2025
विदिशा, बुधवार शाम 7 बजे बेतवा नदी के चरणोंतीर्थ घाट पर एक युवक के डूबने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस के माध्यम से एसडीईआरएफ को इस बात की जानकारी दी गई। गोताखोर, वोट और अन्य संसाधनों के साथ चरण तीर्थ घाट पर पहुंचे। डूबे हुए युवक की […]

You May Like