बेतवा नदी में डूबे युवक का अब तक नहीं मिला सुराग

विदिशा, बुधवार शाम 7 बजे बेतवा नदी के चरणोंतीर्थ घाट पर एक युवक के डूबने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस के माध्यम से एसडीईआरएफ को इस बात की जानकारी दी गई। गोताखोर, वोट और अन्य संसाधनों के साथ चरण तीर्थ घाट पर पहुंचे। डूबे हुए युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने की वजह से यह तलाश अधूरी रही। इसके बाद गुरूवार सुबह 5.30 बजे रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। बताया गया बारिश की वजह से बेतवा नदी में जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है .जिससे युवक को खोजने में परेशानी हो रही है .सुबह 10 तक तलाश जारी रही लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है, बताया गया कि युवक नाम जतरापुरा निवासी राहुल बताया गया है.

 

Next Post

होटल से चुराया हुआ फ्रिज, कुर्सियां खरीदने वाला गिरफ्तार

Fri Jul 25 , 2025
जबलपुर: कुंडम थाना क्षेत्र स्थित होटल से चुराया हुआ फ्रिज एवं कुर्सियॉ खरीदने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का खरीदा हुआ फ्रिज एवं कुर्सियॉ जप्त कर ली है।पुलिस के मुताबिक अमित कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह नेगई मोड में स्वयं का […]

You May Like