
सीधी। अपर कलेक्टर ने बताया है कि प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल 17 मई शनिवार को दोपहर 12 बजे अटल ऑडिटोरियम सीधी में पंच/सरपंच सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में विचार व्यक्त करेंगे।
ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले की चार नदियों के उद्गम स्थल पर पहुंचकर पूजन करेंगे। दोपहर 2:20 बजे ग्राम पंचायत रामगढ़ में हिरन नदी के उद्गम स्थल, दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत बहेरा पूर्व में बिसैंधा नदी के उद्गम स्थल, सायं 4 बजे ग्राम पंचायत नेबूहा में सुखा नदी के उद्गम स्थल एवं सायं 4:40 बजे ग्राम पंचायत कठौली में तेन्दुन नदी के उद्गम स्थल पर पूजन करेंगे। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के 17 मई शनिवार को जिला सीधी में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर कलेक्टर अंशुमन राज ने अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
