
भैरूंदा। बीते दिनों इंदौर में आयोजित हुई 21 वीं यूसीमास स्टेट लेवल प्रतियोगिता में क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी सफलता का परचम लहराया है. इस प्रतियोगिता में रौनक खंडेलवाल ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम कर शहर का गौरव बढ़ाया है.राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रौनक पिता पंकज खंडेलवाल ने अपनी गणितीय गणना की गति से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. उन्होंने मात्र 8 मिनट में गणित के 200 कठिन सवालों को हल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में रौनक के अलावा क्षेत्र के अन्य प्रतिभावान छात्रों अक्षत शर्मा, ऋषभ शर्मा, काव्या यादव, रियांश यादव, हृदयांश यादव और भावेश पाटिल ने मैरिट पोजीशन हासिल कर शहर का मान बढ़ाया.
