नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर भाजपा में मना जश्न

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नितिन नबीन को निर्विरोध 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ग्वालियर महानगर के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर मिष्ठान वितरण किया तथा आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और नितिन नबीन जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होकर देशहित में कार्य करेगी। उन्होंने नबीन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और तेज होगा।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि नबीन का लंबा संगठनात्मक अनुभव और मजबूत नेतृत्व क्षमता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीतेश शर्मा, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, कमल माखीजानी, भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, पूर्व सभापति राकेश माहौर, महामंत्री विनय जैन, राजू पलैया, रामेश्वर भदौरिया, राजू सेंगर, सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, सत्येंद्र शर्मा, महेंद्र सोलंकी, रमेश सेन, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, राघवेन्द्र कुशवाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

बंगलादेश के आगामी संसदीय चुनावों में तैनात होंगे लगभग नौ लाख कर्मी

Tue Jan 20 , 2026
ढाका, 20 जनवरी (वार्ता) बांगलादेश में 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनावों के दौरान देश भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग नौ लाख कर्मी को तैनात किया जाएगा। गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने ढाका में कानून-व्यवस्था पर सलाहकार परिषद समिति की 20वीं बैठक […]

You May Like