कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर भिण्ड लौटे बलराम

भिंड। गोहद नगर के वरिष्ठ समाजसेवी बलराम सोनी पवित्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर सकुशल गृह नगर लौट आए। इस दौरान नगरवासियों ने उनका स्वागत व सम्मान किया। बलराम सोनी धार्मिक आस्था के साथ दुर्गम पर्वतीय यात्राओं के प्रति अपने जुनून के लिए भी पहचाने जाते हैं। वे अमरनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित सभी पंच केदार की यात्राएं पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा पंच कैलाश की परंपरा में शामिल श्रीखंड महादेव की यात्रा भी कर चुके हैं, अब उनकी मणिमहेश यात्रा शेष है। नगर में सकुशल लौटने पर बलराम सोनी का चंद्र प्रकाश मिश्रा, संतोष शर्मा, भारत खुरासिया, मनीष शर्मा ने स्वागत और सम्मान किया।

Next Post

गरबा में हंगामा, अभद्रता का आरोप

Sat Oct 17 , 2026
जबलपुर। धनवन्तरि नगर चौकी अंतर्गत जसूजा सिटी में बीती रात आयोजित गरबा महोत्सव के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और हाथापाई की गई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख पुलिस […]

You May Like