सीहोर। इछावर पुलिस ने लगभग दस दिन पहले ग्राम रुपदा में युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. जानकारी के अनुसार 7 मई को ग्राम रुपदा में बिजली के बिल भरने की बात पर से हुए झगड़े में में आरोपियों द्वारा फरियादी राजमल कोरकू एवं उसके पिता लखनलाल, मां राजूबाई एवं मामा छोटेलाल के साथ मारपीट की जिससे मजरूब छोटेलाल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी. थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित द्वारा मुखबिर की सूचना पर हत्या के फरार आरोपियों को ग्राम रूपादा शमशान के पास से घेराबंदी कर धर्मेन्द्र कोरकू , दिनेश कोरकू, प्रदीप कोरकू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.
Next Post
दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास
Sun May 18 , 2025
सीहोर। विशेष न्यायाधीश स्मृता सिंह ठाकुर द्वारा पॉक्सो न्यायालय द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास एवं 3500 रुपए अर्थदण्ड से दण्डित किया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीडि़ता ने 26 मई 22 को पार्वती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरे […]

You May Like
-
1 year ago
भाकपा के जिला परिषद सदस्य मकसूद खान दिवंगत
-
11 months ago
मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र, जनसेवा को समर्पित: शाह