
इंदौर. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. खाना खाते समय पति-पत्नी के बीच बहस हो रही थी, लेकिन मामला तब गंभीर हो गया जब महिला का भाई बीच में कूद पड़ा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इस हमले में पति और उसके पिता दोनों घायल हो गए.
राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 9 बजे की है. चोइथराम चौराहा पर रहने वाले 20 वर्षीय छोट पिता नारायण पंवार अपनी पत्नी अंजली के साथ घर में खाना खा रहा था, तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. इसी दौरान अंजली का भाई रोहित वहां पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए छोटे लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमले में छोटू के सिर पर गहरी चोट लगी और खून निकलने लगा. जब पिता नारायण पंवार बीच-बचाव करने आए तो रोहित ने उन पर भी हमला कर दिया और पास पड़ा बांस का डंडा उठाकर उन्हें मारा. इससे उनके सिर और बाएं कान पर चोट आई. घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने रोहित के प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
