ननि के IT सेल में भीषण आग, अहम रिकॉर्ड जलकर राख

इंदौर: नगर निगम मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर स्थित आईटी सेल के सर्वर रूम में आज तड़के अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कम्प्यूटर सिस्टम, फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दस हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया.आईटी सेल प्रभारी पार्षद राजेश उदावत ने बताया कि सर्वर रूम पूरी तरह जल चुका है.

अंदर इतनी अधिक तपन है कि अभी नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है. आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी. कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है, वहां पर सिर्फ अटाला ही पड़ा हुआ था. जबकि निगम सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद निगम के तकनीकी कामकाज पर असर पड़ सकता है, क्योंकि इसी कक्ष में नेटवर्क और सर्वर सिस्टम का संचालन होता है.

Next Post

तलैया पुलिस ने CPR देकर बचाई युवक की जान

Thu May 29 , 2025
भोपाल: तलैया पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई।कल बुधवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे तलैया इलाके में काली घाट मंदिर, छोटा तालाब में एक युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश की सूचना महिला व बच्चों की ओर से थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाना स्टाफ […]

You May Like