
सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के बसनिया मार्ग पर बुधवार रात एक एक्सयूव्ही 700 बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि सिंगरौली निवासी राजकुमार दुबे की गाड़ी (UP 64 AB 8066) को चला रहे चालक रामदेव सिंह गोड़ (48) निवासी अजगुढ़ ने संभवतः मालिक के भय से पेड़ पर टी-शर्ट के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
