
पटेरा/दमोह। मंगलवार को तहसील पटेरा में एसडीएम राकेश मरकाम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने गल्ला व्यापारियों पर अचानक छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से पूरे तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया।छापे के दौरान तहसीलदार उमेश तिवारी और नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल भी टीम के साथ मौजूद रहीं। टीम ने तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित गल्ला दुकानों का औचक निरीक्षण किया।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार गल्ला व्यापारियों के दस्तावेजों और स्टॉक में अनियमितताएं पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कई दुकानों को सील भी किया गया।कार्रवाई की भनक लगते ही अन्य व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए। पटेरा मंडी और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।एसडीएम राकेश मरकाम ने बताया कि “शासन के निर्देशों के तहत आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।”
