रीवा: नगर निगम आयुक्त डा. सौरभ सोनवणे ने टीएल बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुये कहा कि लम्बित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें.जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर में जल स्त्रोंतो के संरक्षण के संबंध में कराये जा रहे कार्यो की जानकारी ली, शहर में अस्तित्व खो रहे बावडिय़ों का चिन्हांकन कर जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए.
शासन की वूमन फार ट्री अभियान अंतर्गत शहर में 1 लाख वृक्षारोपण लक्षित कर शीघ्र कार्ययोजना बनाकर क्रियांन्वयन के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त आगामी बरसात के मौसम को देखते हुये शहर को बड़े नालो नालियों की सफाई के लिये रोस्टर तैयार कर फुलप्रूफ योजना बनाने के निर्देश दिए. जिससे बरसात के दौरान नागरिकों को जलभरॉव की समस्या से निजात मिले एवं जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य करे. साथ ही शासन के अर्बन फ्लड प्लान के अंतर्गत जोनल अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किये. बैठक में कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, एचके त्रिपाठी, उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, एमएस सिद्दीकी, सहायक आयुक्त शीतल भलावी, रामनरेश तिवारी, केएन साकेत मौजूद रहे.
