दुकान खोलते ही कपड़ा व्यापारी पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर स्थित टोपी लाइन में कपड़ा व्यवसाई द्वारा अपनी दुकान खोले जाने के बाद व्यवसाय पर चाकू से हमला कर दिए जाने की घटना सामने आई है.जिसे तत्काल उपचार के लिए दमोह अस्पताल में भर्ती किया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास चारमानी पिता अशोक 33 वर्ष निवासी सिविल वार्ड 10 निवासी सिंधी कैंप को पेट में दो जगह चाकू से हमला कर पूरी तरह घायल कर दिया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है.

घायल के बताएं अनुसार बताया गया कि हम दुकान खोल रहे थे, तभी प्रशांत नाम का व्यक्ति आया और ड्राज में से पैसे निकालने लगा, तो विरोध करने पर मुझ पर हमला कर दिया है, युवक की हालत फिलहाल नाजुक है। मौके पर कोतवाली से एएसआई रघुराज सहित पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Next Post

परमाणु वैज्ञानिक एमआर श्रीनिवासन का निधन

Tue May 20 , 2025
चेन्नई 20 मई (वार्ता) परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम.आर. श्रीनिवासन का मंगलवार को तमिलनाडु के उधगमंडलम में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। देश के सिविल न्यूक्लियर एनर्जी प्रोग्राम के प्रमुख वास्तुकार डॉ. श्रीनिवासन ने परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) में करियर सितंबर […]

You May Like