हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों ने की आकर्षक वॉल पेंटिंग

मैहर: हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में मैहर संदीपनी विद्यालय के नन्हे छात्र-छात्राओं ने नवनिर्मित विद्यालय भवन की बाउंड्री वॉल पर आकर्षक वॉल पेंटिंग कर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दीवार पर अनेक मनमोहक एवं आकर्षक कलाकृतियां उकेरीं।
इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभात बरकड़े, वार्ड पार्षद सूर्यप्रकाश चौरसिया, संतोष सोनी, प्रवीण तिवारी एवं विद्यालय के प्राचार्य डी.पी. गोस्वामी उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों ने नन्हे विद्यार्थियों की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करती हैं। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला के जरिए राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया।

Next Post

कलेक्टर निवास पर ध्वजारोहण

Sat Aug 15 , 2026
सतना:80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने कलेक्टर निवास पर ध्वजारोहण कर जिलावासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत एवं कमिश्नर नगर निगम शेलेन्द्र सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया,आआर एल जांगड़े, तहसीलदार सौरभ मिश्रा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित […]

You May Like