ट्रंप ने फिर दी ईरान पर ‘भीषण हमले’ की चेतावनी, खार्ग द्वीप पर कब्जा करने की कही बात

वाशिंगटन 11 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर गुरूवार रात फिर से बेहद भीषण सैन्य हमले की चेतावनी दी है। उन्होंने भविष्य में ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र ‘खार्ग द्वीप’ पूर्ण नियंत्रण हासिल करने की भी धमकी दी है।

श्री ट्रम्प ने गुरूवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक बेहद आक्रामक शब्दों में यह बात कही। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब कतर और पाकिस्तान का मध्यस्थता प्रतिनिधिमंडल ईरान में वार्ता कर वापस लौटा है और दोनों देशों के बीच लगातार हवाई हमले जारी हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट पर लिखा,”अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत भारी हमला करने जा रहा है (जिसकी नौसेना, वायु सेना, रडार, एंटी-एयरक्राफ्ट और रक्षा के अन्य सभी माध्यम, उनकी अधिकांश आक्रामक क्षमताओं के साथ खत्म हो चुके हैं!)। भविष्य में किसी समय, हम खार्ग द्वीप और अन्य तेल बुनियादी ढांचा केंद्रों को अपने कब्जे में ले लेंगे, और उनके तेल और गैस बाजारों पर पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित कर लेंगे। ठीक उसी तरह जैसे हमने वेनेजुएला के साथ किया है, जो वेनेजुएला और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों के लिए शानदार ढंग से काम कर रहा है। इस मामले पर आपके ध्यान देने के लिए धन्यवाद! ”

राष्ट्रपति ट्रंप ने जिस खार्ग द्वीप पर अपने नियंत्रण में लेने की बात कही है, वह रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि ईरान अपने कुल कच्चे तेल के निर्यात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा इसी द्वीप के माध्यम से संचालित करता है।

 

 

Next Post

आयुक्त ने स्वयं उपस्थित रहकर तत्काल हटवाया अतिक्रमण

Thu Jun 11 , 2026
उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व 2028 को दृष्टि गत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को के लिए विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरणके साथ विकास कार्य निर्माणाधीन है निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा नियमित रूप से स्वयं कार्य स्थल पर पहुंचकर […]

You May Like