
मंदसौर। जनअभियान परिषद के सामाजिक कार्यकर्ता, नगर पालिका, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधियो, सफाई कर्मचारियो एवं आस पास के रहवासियो ने निरंतर 6 दिनो तक जन सहयोग मे श्रमदान किया। जिससे नागराजजी की बावड़ी आज मुल स्वरुप मे देखने को मिल रही है। नगर पालिका मंदसौर के वार्ड क्र 12 मे बनी इस प्राचीन बावङी मे 50 फीट निचे से गमीॅ के मोसम मे पानी आ रहा है, जो जल संवर्धन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। वर्तमान में निरंतर अगर इसकी सफाई होती रहे ओर देख रेख होती रहै तो निश्चित ही यह नगर के लिए पेयजल का एक मुख्य स्रोत भी बन सकती है। साथ उपरोक्त बावड़ी के रखरखाव एवं मरम्मत की बात भी गई है। जन सहयोग से की गए सफाई के लिए रहवासियों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की खुलकर प्रशंसा भी की है। यह जानकारी हरिओम गंधर्व ने दी।
