
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नरसिंहपुर में अमर शहीद इंस्पेक्टर स्व.आशीष शर्मा की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद इंस्पेक्टर के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा स्मरण रखेगा। सीएम स्व. शर्मा के परिवार से भी मिले और ढाढस बंधाया।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।