धनतेरस पर सीएम डॉ यादव का किसानों को तोहफा, सोलर पंप पर 90% सब्सिडी की घोषणा

भोपाल: धनतेरस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए अपनी प्रतिबद्धता और भरोसा जगाते हुए बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित किसान सम्मेलन में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किसानों की ओर से हल और गदा भेंट कर भावांतर योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन में किसानों को भावांतर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा, सूखे खेत को पानी दे दिया जाए तो फसल सोना बन जाती है। हम हर खेत तक पानी पहुँचाने का प्रयास करेंगे।साथ ही, किसानों के लिए एक और बड़ी सौगात की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर पंप की स्थापना पर किसानों को 90% सब्सिडी मिलेगी।

इसके तहत विद्युत पंप से एक स्टेप अधिक क्षमता का सोलर पंप दिया जाएगा, यानी 3HP वाले किसान को 5HP का और 5HP वाले किसान को 7.5HP का सोलर पंप मिलेगा।इस घोषणा से प्रदेश के किसानों में उत्साह की लहर दौड़ गई और मोहन सरकार की कृषि क्षेत्र में सतत विकास की प्रतिबद्धता को मजबूती मिली।

Next Post

इंदौर का सराफा बाजार सजकर तैयार, धनतेरस पर हर तरफ दिख रही रौनक

Sat Oct 18 , 2025
इंदौर: धनतेरस और दीपावली के पर्व को लेकर इंदौर का सराफा बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है. सोने-चांदी की चमक से बाजार झिलमिला उठा है और दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है, जिससे पूरे बाजार में रौनक दिखाई दे रही है, व्यापारी भी त्योहारी रौनक […]

You May Like