जिला अस्पताल गेट नंबर-2 पर जाम: एम्बुलेंस फंसी, मरीजों की जान जोखिम में

छिंदवाड़ा: जिला अस्पताल के गेट नंबर 2 पर जाम लगने के कारण एक एम्बुलेंस फंस गई। तकरीबन पांच मिनट ऑटो फंसी रही सभी वाहनों के निकलने के बाद एम्बुलेंस निकल पाई। ऐसे में मरीज के जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।सबसे बड़ी बात यह है कि गेट नंबर दो के सामने चौराहे जैसी स्थिति बनी हुई है। अस्पताल से निकलने वाले, वाहन, प्रवेश करने वाले वाहन, सवारी भरने वाले ऑटो के कारण यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है।

यहां यदि समय रहते हुए ध्यान नहीं दिया गया तो कभी मरीज की जान पर बन आ सकती है। दरअसल यातायात विभाग रोजना वाहनों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसके बाद भी चालकों का वाहनों के नियमों के प्रति कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है। हालात यह है कि अस्त व्यस्त खड़े वाहन जिला अस्पताल के सामने दुकानों में खड़े अस्त व्यस्त वाहन यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे है। रही सही कसर गेट नंबर 2 के सामने सवारी भरने के चक्कर में ऑटो खडा लेते है। ऐसे में यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी जाम में एम्बुलेंस फंसने की हमेशा संभावना बनी रहती है।
एम्बुलेंस आने-जाने में हो रही परेशानी
इधर अस्पताल के अंदर स्टैंड में अस्त व्यस्त खड़े वाहनों से एम्बुलेंस को अस्पताल के मुख्य गेट तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि बकायदा सीएस के आदेश लिखा हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस आदेश के बाद भी अस्पताल के ज्यूनियर डॉक्टर, नर्स और कर्मचारी भी इस व्यवस्था को बिगाडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। जबकि स्टाफ को अपने वाहन स्टैंड के अंदर नियमानुसार खड़े करना चाहिए।

Next Post

एमपी पुलिस ने एआई और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण से बढ़ाई तैयारी

Sun Feb 1 , 2026
भोपाल: आधुनिक तकनीक और उभरती आपातकालीन चुनौतियों के अनुरूप अपनी कार्यप्रणाली को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल के भौंरी स्थित पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में दो महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल […]

You May Like