एक साल से फरार सप्लायर दबोचा

पहले पकड़े गए दो आरोपियों से खुला था राज

इंदौर: शहर में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच ने एक साल से फरार चल रहे मादक पदार्थ सप्लायर को गिरफ्तार किया है. आरोपी इंदौर शहर में गांजा और एमडी ड्रग्स की सप्लाई करता था. इससे पहले इसी मामले में दो आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशे का सामान जब्त किया जा चुका है.एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस प्रकरण में पहले ही भारत चौरसिया और योगेश लडइया, दोनों निवासी इंदौर, को होटल मिडलैंड इन से पकड़ा था. उनके कब्जे से करीब 2 किलो 473 ग्राम गांजा, 30.71 ग्राम एमडी ड्रग्स और तीन मोबाइल फोन जब्त किए थे.

जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख 57 हजार रुपए से अधिक आंकी गई थी. आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को तीसरे आरोपी ब्रजकांत उर्फ गणपत चौरसिया के बारे में अहम जानकारी मिली थी, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था. क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर सूचना और साइबर तकनीक के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी ब्रजकांत उर्फ गणपत चौरसिया ग्राम बड़ी गुर्गी गुढ़, जिला रीवा का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर शहर में नशे के तस्करों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था और इससे अवैध मुनाफा कमाता था. आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर उससे जुड़े अन्य नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ की जा रही है

Next Post

साप्ताहिक राशिफल – 28 दिसम्बर 2025 से 03 जनवरी 2026 तक

Sun Dec 28 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like