बीना में 24 घंटे में छह इंच से अधिक बारिश दर्ज

सागर: सागर जिले के बीना विकासखंड मे बीते चौबीस घंटे के दौरान छह इंच से अधिक औसत बारिश दर्ज की गई है। जिससे एक बार फिर जलभराव के हालात बन गए है। मालूम हो कि जुलाई माह के अंत मे भी मूसलाधार बारिश से कुछ गांवो मे जलभराव के चलते फंसे लोगो को सुरक्षित निकाला गया था। कल शनिवार रविवार की रात मे एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ और जिले मे झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ।

जिले के बीना मे 152 मिमी बारिश दर्ज की गई तो वही देवरी मे 40 केसली मे 35 मिमी बारिश दर्ज हुई। जिले मे औसत बारिश एक इंच हुई और सामान्य औसत बारिश आज दिनांक तक 32 इंच हो चुकी है। जिले के राहतगढ, देवरी और केसली मे एक जून से दस अगस्त तक 40 इंच से अधिक औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है जो कि जिले की सामान्य औसत बारिश 1230 मिमी के करीब पहुंच गई है

Next Post

कर्बला मैदान के पास एमडी ड्रग्स के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sun Aug 10 , 2025
इंदौर: जूनी इंदौर पुलिस ने देर रात कर्बला मैदान दरगाह के पास दीवार किनारे से दो युवकों को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा. आरोपियों के पास से 9.81 ग्राम एमडी, एक रॉयल एनफील्ड बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. मुखबिर से सूचना मिली थी […]

You May Like