जबलपुर: जम्मू से किशोरी को किडनैप कर युवक जबलपुर लेकर आ गया और अधारताल थाना अंतर्गत कंचनपुर में पिछले करीब तीन माह से किराए के मकान में रह रहा था। अधारताल पुलिस ने दबिश देकर युवक को हिरासत में ले लिया है साथ ही बालिका को दस्तयाब कर लिया। मामले की सूचना जम्मू पुलिस को दे दी है।टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि जम्मू सैनिक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी का अजय सिंह 22 वर्षीय ने पिछले करीब तीन माह पहले अपहरण किया था । युवक बालिका को जबलपुर लेकर आ गया था जिसके बाद वह कंचनपुर में किराए के मकान में रह रहा है। उधर जम्मू पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी और पीडि़ता दोनों जबलपुर में रह रहे है।
मामले की सूचना मिलते ही अधारताल पुलिस सक्रिय हुई। जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि युवक ने बालिका को प्रेम जाल में फंसाया था और इसके बाद वह उसे जबलपुर लेकर आ गया था। उधर परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बालिका को दस्तयाब करने के बाद वन स्टाप सेंटर भेज दिया है जबकि अजय सिंह को हिरासत मेें लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही कार्रवाई की सूचना जम्मू पुलिस को दे दी है। बताया जाता है कि जम्मू पुलिस जबलपुर के लिए रवाना हो गई है और आज शहर पहुंचेगी। इसके बाद दोनेां को अपने साथ ले जाएगी।
