जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत ओरिया मटर मंडी के पास हत्या करने के इरादे से युवक पर बका से हमला कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक अंकित पटैल 21 वर्ष निवासी ग्राम जुनवानी पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई अमित पटेल ने ओरिया मटर मंडी के बाजू में राम सहाय चौबे का खेत सिकमी में लिया है.
वहां पर पम्प चालू करने का एक टपरा बना है। पानी लाने से मना करने पर नरेश एवं पवन के बीच विवाद होने लगा, नरेश गोटिया ने पवन भैया के साथ गाली गलौज करते हुये पवन की हत्या करने की नियत से बका से हमलाकर सिर में वाये तरफ कान एवं वायें हाथ की भुजा में चोटें पहॅुचा दी, जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
