स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम-78 रोड पर देर रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक एमपी-09 क्यूझेड 0714 पर सवार तीन छात्रों को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक और स्कॉर्पियो सवार छात्रों को दूर तक घिसटते हुए ले गए और फिर फेंक दिया.इस दर्दनाक घटना में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र श्रेयांश राठौर गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज जुपिटर अस्पताल में चल रहा है.

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय आयुष सिंह राठौर और 21 वर्षीय कृष्णपाल गपाल सिंह तंवर के रूप में हुई है. दोनों खंडवा जिले के निवासी थे और इंदौर में किराये के कमरे में रह रहे थे. घायल छात्र का नाम श्रेयांश राठौर बताया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र रात 2 बजे किस काम के लिए बाहर निकले थे, इस बात की पुलिस जांच कर रही है. लसूड़िया पुलिस ने घटना स्थल पर रात में ही पहुंचकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मर्ग दर्ज कर जांच में जुटी है. सूत्रों के मुताबिक, कार नक्षत्र चौराहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी.

पेट्रोल पंप के सामने बने डिवाइडर के कट से बाइक सवार तीनों युवक बाहर निकले और स्कॉर्पियो ने उन्हें चपेट में ले लिया. हादसे के बाद कार एलसीएच अस्पताल के सामने रुकी, जिसे नई बताया जा रहा है और उस पर माला भी लगी थी. स्थानीय जानकारी के अनुसार, मृतक आयुष राठौर मूंदी जिले के हैं और उनके पिता वहां पार्षद हैं. वहीं, आयुष और श्रेयांश को भाई बताया जा रहा है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं

Next Post

‘लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम फॉर डॉक्टर्स’ में डॉ दीपाली माथुर ने भाग लिया

Sat Nov 8 , 2025
ग्वालियर: जन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से डॉ. दीपाली माथुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता में आयोजित “लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम फॉर डॉक्टर्स” में सहभागिता की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों में प्रभावी नेतृत्व, टीम प्रबंधन, […]

You May Like