
भोपाल। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव में भगवान दास सबनानी की जीत पर याचिका दायर की गई थी. तब कांग्रेस के उम्मीदवार रहे पीसी शर्मा की ओर से यह याचिका दायर की गई था. जिसे अब कोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया है.यति ने कहा है कि जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश ने कांग्रेस को आइना दिखा दिया है. कांग्रेस को न तो अदालतों पर विश्वास है और न ही जनता जनार्दन की अदालत पर.यति ने बयान में कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की आदत हो गई है. उसके नेता पांच साल जनता से कटे रहते हैं औऱ चुनाव के वक्त जनता के बीच जाते हैं. हार के डर से वे पहले से ही ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगते हैं. कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह जीत जाते हैं तो ईवीएम सही है, और हार जाते हैं तो कभी आरोप लगाते हैं और कभी अदालत जाकर जनता के विवेक पर सवाल उठाने लगते हैं.
