शिक्षक की पिटाई के बाद सदमे में थी बालिका

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गांधी व्यायाम शाला के पास रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में छात्रा की दादी ने आरोप लगाया है कि एक शिक्षक ने मारपीट की थी। जिसके बाद से मृतिका परेशान थी। सदमे में रहने लगी थी। स्कूल भी नहीं जा रही थी। परिजन स्कूल जाकर शिक्षक से बात करने वाले थे लेकिन इसके पहले ही छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
पुलिस ने बताया कि कुमारी रिया सिंह 14 वर्ष निवासी गांधी व्यायाम शाला रांझी ने घर पर अज्ञात वस्तु का सेवन कर लिया था। पिता जगबहादुर सिंह द्वारा मेडिकल में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के रिया सिंह की मौत हो गयी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।‌ पुलिस ने परिजनों और सहेलियों से पूछताछ भी है। मृतिका की दादी द्वारा शिक्षक पर लगाए गए मारपीट के आरोप की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

युवक पर झपट्टा मारकर लूट

Tue Jan 27 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा मंदिर में बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर युवक का मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को भूपेन्द्र सिंह राजपूत 45 वर्ष निवासी शक्तिनगर साई पैलेस के पास गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शक्तिनगर में चौकीदारी का काम करता है एवं […]

You May Like