युवक पर झपट्टा मारकर लूट

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा मंदिर में बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर युवक का मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को भूपेन्द्र सिंह राजपूत 45 वर्ष निवासी शक्तिनगर साई पैलेस के पास गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शक्तिनगर में चौकीदारी का काम करता है एवं वहीं पर पत्नी के साथ रहता है।

पत्नी के साथ किराना लेने त्रिपुरी चौक गढ़ा आया था वहां से सामान खरीदकर वापस शक्तिनगर जा रहा था, सब्जी का थैला पत्नी हाथ में ली थी वह किराने का सामान कंधे में रखकर पैदल जा रहा था। शारदा मंदिर तक्षशिला कॉलेज के पास मेन रोड चढ़़ाई मोड़ पर पहुंचे तभी बिना नम्बर की मोटर सायकल पर तीन अज्ञात लड़के आये मोटर सायकल में बीच में बैठे लड़के ने उसके दाहिने हाथ में रखा रियलमी कम्पनी का मोबाइल छीन लिया और भाग गये। उसके मोबाइल के कवर में 1150 रूपये रखे थे

Next Post

एक ने खाया जहर, दूसरे ने लगाई फांसी

Tue Jan 27 , 2026
जबलपुर‌:रांझी थाना अंतर्गत करोंदी में रहने वाले युवक ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। वहीं अधारताल थाना अंतर्गत अब्दुल हमीद वार्ड कटरा में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। रांझी पुलिस ने बताया कि हिमांशु यादव 20 वर्ष निवासी रांझी करोंदी ने अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन […]

You May Like