सीएम डॉ यादव के केसली आगमन को लेकर कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित केसली आगमन को लेकर विधायक बृजबिहारी पटेरिया, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विधायक श्री पटेरिया ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावें। हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल पर भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी जगह पेयजल, शौचालय, छायादार स्थान सहित अन्य व्यवस्थाएं समय के पूर्व पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग को आवागमन की दृष्टि सुचारू रखें। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर, मेडिसिन और गर्मी को देखते हुए ओआरएस वगैरह उपलब्ध रहे।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल, पार्किंग , हेलीपैड सहित सड़क मार्ग को सुचारू रूप से रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किया जावे जहां आवश्यकता हो तत्काल बेरिकेटिंग करें। कार्यक्रम स्थल एवं सीएम के रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और मॉनिटरिंग भी की जाएगी।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, केसली एसडीएम श्रीमती राजनंदिनी शर्मा, देवरी एसडीएम मुनव्वर खान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

ज़मीनी स्तर पर कानूनों और नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन ही सुशासन की कुंजी: बिरला

Wed Jun 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि किसी भी शासन व्यवस्था की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि कानूनों और नीतियों को ज़मीनी स्तर पर कितनी प्रभावशीलता के साथ लागू किया जाता है। श्री बिरला ने संसद भवन में 2024 बैच […]

You May Like