राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा, CS बोले प्रोटोकॉल के अनुरूप हों इंतजाम

इंदौर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का 18 एवं 19 जून को इंदौर संभाग के इंदौर और बड़वानी जिले का प्रवास प्रस्तावित है. तैयारियों के सिलसिले में आज मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअली समीक्षा बैठक ली.मुख्य सचिव श्री जैन ने निर्देश दिये कि राष्ट्रपति के भ्रमण की सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार समय से पूर्व सुनिश्चित की जाये.

तैयारियों में किसी भी तरह की कोर कसर नहीं रखी जाये. उन्होंने भ्रमण के दौरान सुरक्षा, आवास, परिवहन आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने बड़वानी जिले के कार्यक्रम स्थल ग्राम तलेन में भी सुरक्षा सहित अन्य जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिये. उन्होंने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, सतत विद्युत आपूर्ति, फायर ब्रिगेड और आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये.

Next Post

वार्ड 13: ग्‍लोबल पब्लिक स्कूल से रोज वैली स्कूल होते हुए गौरा पंथी तक बनेगी सीसी रोड

Tue Jun 17 , 2025
रायसेन। नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन द्वारा वार्ड क्रमांक 13 में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्‍लोबल पब्लिक स्कूल से रोज वैली स्कूल होते हुए गौरा पंथी तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस सड़क निर्माण पर 25.20 लाख रुपये की लागत आएगी। […]

You May Like

Play sound