
इंदौर. परदेशीपुरा पुलिस ने विश्रांति चौराहा क्षेत्र में सट्टा खिलाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से सट्टे से संबंधित सामग्री और नगदी जब्त की गई.
प्रधान आरक्षक देवेन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार 47 वर्षीय आरोपी दीपक पिता किशनराव, निवासी 901 न्यू गौरी नगर का रहने वाला है, पुलिस टीम ने मौके से उसके कब्जे से सट्टे के दो अंक लिखी पर्चियां, एक लीड पेन और 200 रुपए नगद बरामद किए. आरोपी के खिलाफ परदेशीपुरा थाने में सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े सट्टा गिरोह से जुड़ा है या खुद से यह अवैध काम कर रहा था.
